ChhattisgarhRaftaar News Cg

खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा: केबल टूटने से ट्रॉली गिरी, 8 श्रद्धालु घायल!

महासमुंद: (प्रांशु क्षत्रिय) खल्लारी स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूटने से ट्रॉली ऊंचाई से नीचे जा गिरी, जिसमें सवार 8 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, चैत्र नवरात्र के चलते मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए रोप-वे की सुविधा उपलब्ध है। रविवार सुबह भी श्रद्धालुओं को ट्रॉली के माध्यम से ऊपर भेजा जा रहा था, तभी अचानक केबल टूट गया और ट्रॉली झटके के साथ नीचे गिर गई। हादसे में कुल 8 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। एहतियातन रोप-वे सेवा को तत्काल बंद कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। इधर, स्थानीय लोगों ने रोप-वे के रखरखाव और सुरक्षा मानकों में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नवरात्र के दौरान हुई इस घटना ने श्रद्धालुओं के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....