BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोचिंग से हुई जान पहचान, फसाया प्रेम जाल में, फिर की अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग युवती की शिकायत पर पीएससी अभ्यर्थी गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। बीएससी और पीएससी की कोचिंग कर रहे एक युवक पर युवती के निजी फोटो और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा क्षेत्र का है, जहां रहने वाला कृष्णा टेकाम (उम्र लगभग 20 वर्ष) पीएससी की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी पहचान उसी कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली एक युवती से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने भरोसा जीतकर युवती के निजी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। आरोप है कि इसके बाद युवक का रवैया बदल गया और वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाने लगा। लगातार धमकियों से परेशान होकर युवती ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि युवतियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....