BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

राम मंदिर चंदा-चढ़ावा विवाद; बिलासपुर में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला..सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच की मांग..विकास उपाध्याय बोले: रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, देशभर में चलाएंगे अभियान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने गुरुवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे और मंदिर में प्राप्त चढ़ावे को लेकर भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर एकत्र किए गए धन और चढ़ावे में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं, लेकिन केंद्र सरकार पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। विकास उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर आस्था का केंद्र होने के बजाय कलेक्शन सेंटर बन गया है। उनका आरोप था कि मंदिर का संचालन भाजपा, आरएसएस और विहिप से जुड़े लोगों के हाथों में है, इसलिए करोड़ों रामभक्त यह जानना चाहते हैं कि मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए हजारों करोड़ रुपये का हिसाब कौन देगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के दौरान देशभर से नकद राशि के साथ-साथ गहने, ईंट, लोहा और अन्य सामग्री दान में मिली थी। अब मंदिर बनने के बाद चढ़ावे को लेकर भी कथित अनियमितताओं की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले चंदे में और अब चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है। प्रेसवार्ता में विकास उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तीन सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि यदि ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार की निगरानी में हुआ था तो कथित अनियमितताओं की जिम्मेदारी कौन लेगा? यदि पूरा मामला पारदर्शी है तो स्वतंत्र जांच से परहेज क्यों किया जा रहा है? और यदि कोई गड़बड़ी नहीं हुई तो संबंधित पदाधिकारियों के इस्तीफे की नौबत क्यों आई? कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग करती है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई देश के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है। राहुल गांधी के अयोध्या न जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का मंदिर जाना ही उसकी आस्था का प्रमाण नहीं होता। उनके अनुसार, अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना भी भगवान राम के आदर्शों का पालन करना है। उन्होंने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने और समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया। विकास उपाध्याय ने घोषणा की कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशव्यापी अभियान चलाएगी और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएगी। प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केसरवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....