BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की मुस्तैदी, गुम हुई बंदूक-कारतूस सुरक्षित बरामद…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सतर्कता से एक बड़ी सुरक्षा चूक टल गई। रायगढ़ जाने पहुंचे यात्री की गुम हुई 12 बोर की बंदूक और जिंदा कारतूस जीआरपी ने समय रहते बरामद कर लिए। जानकारी के अनुसार 4 जनवरी को विजय कुमार मिश्र, निवासी ग्राम चिन्तापुर, थाना सराय अकील, जिला कौशांबी (उत्तर प्रदेश), बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान उनका बैग, जिसमें 12 बोर की बंदूक और 10 जिंदा कारतूस थे, स्टेशन परिसर में कहीं छूट गया। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जीआरपी स्टाफ ने स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया और कुछ ही समय में गुम हुआ बैग सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद हथियार से जुड़े लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच की गई, जो पूरी तरह वैध पाए गए। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जीआरपी ने बंदूक और कारतूस प्रार्थी को सुरक्षित रूप से सौंप दिए। इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ संभावित खतरा टला, बल्कि यात्रियों में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास भी मजबूत हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....