BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मोबाइल के विवाद में ढाबे को जलाने की कोशिश, 6 आरोपी गिरफ्तार..संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर हत्या का प्रयास!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र में मोबाइल गुम होने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ढाबा संचालक और कर्मचारियों पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास करने तथा चाकू दिखाकर धमकाने के मामले में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बटनदार चाकू सहित अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार भूंडा (कोटा) निवासी इस्माइल खान उर्फ सोनू (31) ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई की रात संकेत कुमार जायसवाल अपने दो साथियों के साथ उसके ढाबे में खाना खाने आया था। अगले दिन वह अपने साथियों के साथ दोबारा पहुंचा और मोबाइल ढाबे में छूट जाने की बात कहकर सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की। करीब 45 मिनट तक फुटेज देखने के बाद मोबाइल दिखाई नहीं देने पर आरोपियों ने ढाबे के मिस्त्री विनोद कुमार टोंडे के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर कर्मचारियों से भी विवाद हुआ। शिकायत के अनुसार 15 जुलाई की सुबह करीब 10:20 बजे संकेत कुमार जायसवाल, आर्यन दुबे और उनके चार अन्य साथी दोबारा ढाबे पहुंचे। सभी ने मिलकर पुराने विवाद और रंजिश के चलते ढाबा संचालक व कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर ढाबे और संचालक को आग लगाने का प्रयास किया तथा बटनदार चाकू और अन्य घातक हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू, अन्य सामग्री तथा सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में संकेत कुमार जायसवाल उर्फ छोटू, राजवीर बाबरा, लारेन फ्रांसिस, राहुल गहरवरिया, आर्यन दुबे उर्फ तुषार और राहुल श्रीवास्तव शामिल हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा! राम मंदिर चंदा-चढ़ावा विवाद; बिलासपुर में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला..सुप्रीम कोर्ट निगरानी में ... बिलासपुर; मोबाइल के विवाद में ढाबे को जलाने की कोशिश, 6 आरोपी गिरफ्तार..संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर हत... सीपत; दर्राभांठा पंचायत में लाखों के खेल का आरोप: खेल मैदान से लेकर 22 लाख की निकासी तक जांच की मांग... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म...