दुर्ग में व्यापारी से 2 करोड़ की ब्लैकमेलिंग; पत्नी ने प्रेमजाल फंसाया..पति ने बनाया SE** VIDEO..वायरल करने की धमकी देकर 4 साल तक शातिर दंपति ने किया शोषण..खबर पढ़कर आप भी हो जायेंगे हैरान!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शातिर पति-पत्नी की जोड़ी ने एक प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी को प्रेमजाल में फंसाकर चार साल तक ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर उसकी आड़ में 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति हड़प ली। मानसिक तनाव से तंग आकर जब व्यापारी ने आत्महत्या की कोशिश की, तब यह मामला सामने आया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमजाल से शुरू हुई ब्लैकमेलिंग की खौफनाक स्क्रिप्ट……
वैशाली नगर क्षेत्र की एक ज्वेलरी दुकान में काम मांगने पहुंची महिला निलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे ने दुकानदार का भरोसा जीतने के बाद उसका मोबाइल नंबर हासिल किया। फिर वह लगातार संपर्क में रहकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाने लगी। योजना के मुताबिक, उसने अपने पति आनंद यादव के साथ मिलकर व्यापारी को एक जगह बुलाया और वहां उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद धमकी देकर दोनों ने व्यापारी से नकद, जेवर, गाड़ी, बंगला और जमीन जैसे करोड़ों के संसाधन ऐंठ लिए।
4 साल की लूट, व्यापारी की टूटी कमर…….
चार साल तक लगातार धमकियों और दबाव के चलते व्यापारी पूरी तरह मानसिक और आर्थिक रूप से टूट गया। हालात यहां तक पहुंचे कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। जब परिजनों को इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई; करोड़ों की संपत्ति जब्त…….
दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 351(2) और 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 2 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें 16.45 लाख रुपए नकद, 80.49 लाख की सोने की ज्वेलरी, 25 लाख का फिक्स्ड डिपॉजिट, 35 लाख का बंगला, 8 लाख की कार, दो दोपहिया वाहन और विदेशी मुद्रा शामिल है।
ब्लैकमेलिंग के और भी शिकार हो सकते हैं सामने…..
पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित पीड़ितों की जांच में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि दंपति ने इसी तरह अन्य लोगों को भी निशाना बनाया हो सकता है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है, क्योंकि इस तरह की घटनाएं न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे समाज को भयभीत कर देती हैं। आरोपी दंपति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

