BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पुस्तक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के जन्मदिवस पर समाजसेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरक पहल देखने को मिली। होटल बंशीवाला के संचालक एवं समाजसेवी दिनेश चंदानी ने एसएसपी को पारंपरिक पुष्पगुच्छ के स्थान पर एक प्रेरणादायक पुस्तक भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दरअसल एसएसपी रजनेश सिंह ने इस वर्ष अपने जन्मदिन पर शुभचिंतकों से बुके की जगह कॉपी, पेन, पुस्तकें और अन्य शैक्षणिक सामग्री लाने की अपील की थी, ताकि इन्हें जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाया जा सके। उनकी इस अभिनव पहल को शहरभर में सराहना मिल रही है। इसी क्रम में होटल बंशीवाला के संचालक एवं समाजसेवी दिनेश चंदानी ने भी “बुके नहीं, बुक” का संदेश देते हुए एसएसपी को पुस्तक भेंट की और कहा कि हर शुभ अवसर पर फूलों की जगह ज्ञान का उपहार देने की परंपरा समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर पुस्तकें एवं शिक्षा सामग्री भेंट कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में योगदान दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....