BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..’वी वांट जस्टिस’, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वेयरहाउस रोड पर सड़क हादसे में 11वीं के छात्र रुद्र प्रताप शर्मा की मौत के बाद शहर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम परिजनों, सहपाठियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने देवकीनंदन दीक्षित चौक से नेहरू चौक तक कैंडल मार्च निकालकर रुद्र को श्रद्धांजलि दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार अभिषेक नगर, मंगला निवासी रुद्र प्रताप शर्मा महर्षि विद्या मंदिर का 11वीं कक्षा का छात्र था। रविवार सुबह 8 बजे वह ऑक्सीडेशन कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वेयरहाउस रोड पर तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल रुद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। बुधवार शाम छह बजे आयोजित कैंडल मार्च की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई। इसके बाद लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर नेहरू चौक तक मार्च निकाला। पूरे रास्ते वी वांट जस्टिस, आरोपियों को सजा दो और रुद्र को न्याय दो जैसे नारे गूंजते रहे। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा ने कहा कि नाबालिगों को वाहन देने वाले अभिभावकों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में चाहे आरोपी नाबालिग हो या बालिग, कानून के तहत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। रुद्र के परिजनों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं प्रदर्शनकारियों ने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....