BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादसों पर रोक के लिए पावर कंपनी का एक्शन प्लान..जनजागरूकता अभियान होगा तेज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने विद्युत दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बुधवार को तिफरा स्थित कार्यालय के सभाकक्ष में एक दिवसीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में बिलासपुर, सकरी, मुंगेली और पेंड्रारोड संभाग के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े ने की। अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। निर्णय के अनुसार विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। किसानों और ग्रामीणों को फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले फेंसिंग तारों में बिजली प्रवाहित नहीं करने की समझाइश दी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि न हो। इसके साथ ही 11 केवी एवं निम्नदाब विद्युत लाइनों के नीचे मकान निर्माण नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। यदि ऐसे स्थानों पर निर्माण कार्य पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों को तत्काल निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने विद्युत सुरक्षा नियमों का स्वयं पालन करने, अधीनस्थ कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन कराने तथा आम नागरिकों को भी विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....