Raftaar News Cg

सैय्यद सकिरूद्दीन बने इंतेजामिया कमेटी मचखंडा के चेयरमैन, 11 सदस्यीय टीम का किया गया गठन

नवगठित इंतेजामिया कमेटी का फूल मालाओं व दस्तार से किया गया इस्तकबाल

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने वक्फ अधिनियम 1995 यथा 2013 प्रावधानों के तहत हजरत बाबा सैय्यद जैनुद्दीन शाह मचखंडा सीपत के इंतेजामिया कमेटी दरगाह मचखंडा शरीफ के जनाब सैय्यद सकिरूद्दीन (अक्कू) को चेयरमैन बनाया गया। वहीं वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा पंजीयन आदेश 1995/2013 के तहत आदेश जारी किया गया है। ज्ञात हो कि क्षेत्र के मुस्लिम समाज में से 11 सदस्यीय हजरत बाबा सैय्यद जैनुद्दीन शाह के दरगाह इंतेजामियां कमेटी गठित किया गया। जिसमें अध्यक्ष सैय्यद सकीरूद्दीन, उपाध्यक्ष रियाज़ मेमन उर्तूम, सचिव नईम खान कड़री, कोषाध्यक्ष अकबर शाबरी झलमला, सहसचिव गांधी खान पोड़ी, सदस्य हाजी शेख सबदर हुसैन, डा़ जाफिर खान कसमुद्दीन मचखंडा, सैय्यद निहाल बिलासपुर, सैय्यद अल्फुद्दीन, शेख खलीलुद्दीन सहित अन्य मुस्लिम समाज को एकजुट करते हुए संदेश दिया गया है, कि आने वाले फरवरी 2023 में सालाना उर्स मुबारक होना है, जहाँ सभी मिलजुल कर किया जाएगा वहीं आज की बैठक में सभी पदाधिकारी एंव सदस्यों ने सालाना उर्स पर चर्चा करते हुए। सालाना उर्स 23 फरवरी से परचम कुशाई के साथ आगाज़ होगा और 26 फरवरी को कुल शरीफ फातिहा के साथ उर्स का समापन किया जाएगा। साथ ही इंतेजामियां कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सालाना उर्स की रूपरेखा तैयार अगली बैठक में किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....