BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव…सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास निगम कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर अमर सिंह चौहान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फांसी लगाने से पहले उन्होंने अपने हाथ की कलाई भी काटी थी। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक अमर सिंह चौहान नगर निगम में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और हाल ही में उनका स्थानांतरण जगदलपुर हुआ था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आत्महत्या के पीछे स्थानांतरण, निजी जीवन या कोई अन्य कारण तो नहीं है। हालांकि, फिलहाल किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने खुद के परेशान होने का जिक्र किया है, लेकिन आत्महत्या के कारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। नोट की लिखावट का सत्यापन कराया जाएगा। पुलिस परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....