BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कथावाचक आशुतोष चैतन्य को SC-ST विशेष न्यायालय से मिली जमानत…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर में चल रही कथा के दौरान सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक आशुतोष चैतन्य को बड़ी राहत मिली है। विशेष न्यायालय एसटी-एससी कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने साथ ही भविष्य में किसी भी सार्वजनिक मंच से ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी न करने की सख्त हिदायत भी दी है। गौरतलब है कि तखतपुर के टिकरीपारा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में आशुतोष चैतन्य ने सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने तखतपुर थाने का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी अर्चना झा के निर्देश पर कथावाचक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (2) सहित एससी-एसटी एक्ट की धाराएं जोड़कर FIR दर्ज की गई। शनिवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। इस दौरान आशुतोष चैतन्य ने अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी, लेकिन समाज के लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था। फिलहाल कोर्ट से मिली जमानत के साथ मामले में आगे की जांच जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....