BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर-कोटा रोड पर लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, नकदी व दो बाइक जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर-कोटा मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,300 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। सभी आरोपी पहले भी लूट की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार भेड़ीमुड़ा निवासी भारत कुमार सूर्यवंशी ने शिकायत दर्ज कराई कि 14 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे नेवरा से लौटते समय भैंसाझार मोड़ के पास दो बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया और जेब में रखे 5 हजार रुपये लूट लिए। इसी दौरान कोटा से रतनपुर आ रहे अरुण कुमार राज को भी रोककर आरोपियों ने 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पीड़ितों के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने पहले से लूट के मामलों में गिरफ्तार हो चुके गुलाब नरेश उर्फ राजा सारथी को पकड़कर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर शिवप्रसाद यादव, अनवर खान और ओमप्रकाश पोर्ते को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके पास से 6,300 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त यामाहा आर-15 और बजाज पल्सर एनएस मोटरसाइकिल जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....