BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; बारिश में बच्चों की राह होगी आसान, एनटीपीसी सीपत ने 230 विद्यार्थियों को बांटे छाते!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए परियोजना प्रभावित क्षेत्र के चार शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के करीब 230 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया। वर्षा ऋतु में बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए यह पहल की गई। समिति की अध्यक्षा शिखा मंडल के नेतृत्व में शासकीय प्राथमिक विद्यालय सीपत, नवाडीह सीपत, बाजारपारा सीपत और कर्रा के विद्यार्थियों को छाते वितरित किए गए। बच्चों ने खुशी जताते हुए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने संगवारी महिला समिति की इस पहल को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए सराहना की। कार्यक्रम में समिति की वरिष्ठ सदस्याएं, ग्राम पंचायत कर्रा की सरपंच जयंती पटेल, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,... बिलासपुर; रतनपुर-कोटा रोड पर लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, नकदी व दो बाइक जब्त! सीपत; बारिश में बच्चों की राह होगी आसान, एनटीपीसी सीपत ने 230 विद्यार्थियों को बांटे छाते! बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की भर्ती पर विधानसभा में गूंजा सवाल; 103 में से 98 आवेदन निरस्त..अटल श्... बिलासपुर में अब एटीएम से मिलेगा राशन..प्रदेश का पहला 'ग्रीन राइस एटीएम' तैयार! बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच...