BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; विश्व पर्यावरण दिवस पर महमंद में पौधारोपण, जल संरक्षण और हरित अभियान का लिया संकल्प!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमंद में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। इस दौरान बरगद, पीपल, आम, जामुन एवं बिही सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पिछले वर्ष लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देते हुए ग्रामीणों ने श्रमदान कर उनकी जड़ों में मिट्टी भरने और देखरेख का कार्य किया, ताकि पौधों की बेहतर वृद्धि सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. सुखउ निषाद, सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर, ओम प्रकाश सूर्यवंशी, पूर्व सरपंच धरमलाल सूर्यवंशी, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष तिलक साहू, गंगेय निर्मलकर, महेश्वर साहू, वेदराम निर्मलकर, राकेश सूर्यवंशी, संजय सूर्यवंशी, विक्रांत निर्मलकर, गोपाल साहू एवं सुखसागर रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्यों ने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा जल संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित अभियान को जन आंदोलन बनाने का संकल्प भी लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....