BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तखतपुर; महादेव स्टोर्स में दूसरी बार चोरी… सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पीछे के रास्ते घुसा था चोर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर के बालक हाई स्कूल के सामने स्थित महादेव स्टोर्स में बीती रात अज्ञात चोर ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। दुकान संचालक महेंद्र कारड़ा 33 वर्ष निवासी बालक हाई स्कूल तखतपुर ने बताया कि वह 7 दिसंबर की रात लगभग 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह 8 दिसंबर को जब उसने मोबाइल में सीसीटीवी फुटेज देखने की कोशिश की तो सभी कैमरे बंद मिले। शक होने पर जब उसने दुकान खोली तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। काउंटर में रखे लगभग 10 हजार रुपए के सिक्के गायब थे और पान मसाला सहित कई कीमती सामान चोरी हो चुके थे। जांच करने पर पाया गया कि दुकान के अंदर का लोहे का दरवाजा टूटा हुआ था और पीछे की जाली को तोड़कर चोर अंदर घुसा। सीसीटीवी कैमरे की तार भी अलग पड़ी थी, जिसे चोर ने चोरी के दौरान बंद कर दिया था। चोर पान पराग, पान बहार, मेघना बीड़ी, तंबाकू, राजश्री-विमल के पैकेट सहित करीब 40 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गया। वारदात का हिस्सा चोर की गतिविधियाँ पहले कैमरे में कैद भी हुई हैं। गौरतलब है कि दो वर्ष पहले भी इसी दुकान में इसी तरह चोरी हो चुकी है, जिसका आरोपी आज तक पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने महेंद्र कारड़ा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पांडे ने डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच शुरू करवायी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....