ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी; डेढ़ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत..लापता होने के 48 घंटे बाद मिली लाश…पूरे गांव में मातम, घर से खेलते-खेलते गायब हुआ था मासूम!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी निवासी डेढ़ वर्षीय मासूम हिमांशु यादव का शव लापता होने के दो दिन बाद शुक्रवार सुबह नहर से बरामद हुआ। मासूम बुधवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गया था, जिसके बाद से परिजन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे हिमांशु घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसने इशारे से ब्रश मांगा और घर के पीछे बाड़ी की ओर चला गया। कुछ देर बाद जब परिजनों ने खोजबीन की तो वह कहीं नहीं मिला। तलाश के दौरान नहर किनारे मासूम का ब्रश मिला, जिससे आशंका जताई गई कि बच्चा नहर में गिर गया होगा। गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने खारंग जलाशय से निकली नहर में करीब 10 किलोमीटर तक सघन तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवतरा में ग्रामीणों ने नहर की झाड़ियों में फंसे एक बच्चे का शव देखा। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाया। शव की पहचान हिमांशु यादव के रूप में हुई। करीब 15 किलोमीटर दूर मासूम का शव मिलने की खबर से परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...