BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मोबाइल चोरी का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार..6 मोबाइल बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं। वहीं उसकी निशानदेही पर दो स्टॉल संचालकों के पास से भी मोबाइल जब्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर रेलवे स्टेशन में संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को आरपीएफ और शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम ने पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम लेली खोसला, निवासी कोरापुट (उड़ीसा) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल स्टेशन परिसर से चोरी किए गए हैं। आरोपी ने बताया कि वह चोरी किए गए मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पूछताछ के दौरान उसने यह भी खुलासा किया कि कुछ दिन पहले उसने स्टेशन परिसर के दो स्टॉल संचालकों को भी मोबाइल बेचे थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 के वीआईपी गेट के पास स्टॉल संचालक शैलेन्द्र सिंह और गेट के पास स्टॉल संचालित करने वाले राजेश कुमार के पास से दो-दो मोबाइल फोन जब्त किए। इस तरह कुल 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाना में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....