Raftaar News Cg

खेल से आता है, जीवन में अनुशासन: उज्जवला….! टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…. 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) स्व.नंद कुमार पटेल की स्मृति में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का न्यू लोको कालोनी बिलासपुर में बुधवार को शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी की पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ.उज्जवला कराड़े उपस्थित रही। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आम आदमी पार्टी की पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ.उज्वला कराड़े ने शुभारंभ के दौरान कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से जीवन में आगे बढ़ने की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि सभी को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना होना जरूरी है, जो प्रतियोगिताओं में भाग लेने से आती है, आज समय बदल चुका है। विद्यार्थी के लिए जितना पढ़ाई का महत्व है, उतना ही खेल का भी है। किताबी ज्ञान हमारा मार्गदर्शन करता है, तो खेलों से जीवन में अनुशासन आता है। प्रत्येक खिलाड़ी को खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए। अपनी पराजय से जो खिलाड़ी सीखने का प्रयास करते हैं, वे ही सर्वोच्च शिखर पर पहुंचते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....