BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जुए के अड्डे पर छापा, 6 गिरफ्तार, अवैध हथियारों के साथ 3 पकड़े गए, असमाजिक तत्वों पर शिकंजा, 19 बदमाशों पर कार्रवाई…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा। लगातार आपराधिक गतिविधियों की मिल रही शिकायतों के बाद मिनीबस्ती, तालापारा और उसलापुर क्षेत्रों में दबिश दी गई। अभियान के दौरान मिनीबस्ती इलाके से सेवन कुमार पात्रे, राम जोशी और विशाल डहरिया को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं तालापारा क्षेत्र में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर सलमान, अतीक, सागर हुमने, सूरज नवरगं, संजय बघेल और त्रिलोक डहरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश की गड्डियां भी बरामद की हैं। सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा तीनों क्षेत्रों से 19 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....