BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ढाबे में शराब नहीं मिली तो चाकू दिखाकर संचालक को पीटा, गल्ले से लूटे पैसे..पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे में शराब नहीं मिलने पर तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने ढाबा संचालक और कर्मचारी से मारपीट की, चाकू दिखाकर गल्ले से 4,500 रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई पूरी रकम और वारदात में प्रयुक्त चाकू व लाठी भी बरामद कर ली गई। थाना प्रभारी निलेश पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी आशीष गहलोत ने शिकायत दर्ज कराई कि वह नवापारा स्थित नेशनल हाईवे पर गहलोत ढाबा संचालित करता है। रविवार तड़के करीब 1 बजे विकास उर्फ विक्कू रावत (25), शनि उर्फ राजा कश्यप (22) और ब्यासनारायण पाटले उर्फ छोटू (27) ढाबे पर पहुंचे और शराब की मांग करने लगे। मना करने पर तीनों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने चाकू निकालकर संचालक को धमकाया। बीच-बचाव करने आए कर्मचारी विजेंद्र कमल के साथ भी हाथ-मुक्कों, स्टील पाइप और डंडे से मारपीट की। इसके बाद तीनों आरोपी चाकू की नोक पर ढाबे के गल्ले से 4,500 रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई 4,500 रुपये की नगदी, घटना में प्रयुक्त चाकू और लाठी बरामद कर जब्त कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....