BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म..पुलिस ने 11 दिन में दबोचा आरोपी, POCSO में भेजा जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजन ने थाना सीपत में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीपत पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की। मुखबिर से मिली सूचना और लगातार पतासाजी के दौरान पता चला कि अपहृत बालिका जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लीमभाठा में आरोपी के साथ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम लीमभाठा में दबिश देकर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी उमेश अनंत (19 वर्ष) पिता रामकुमार अनंत, निवासी ग्राम लीमभाठा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसका शारीरिक शोषण करने की पुष्टि होने पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 87 एवं 65(1) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) और 6 जोड़ी गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....