BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

स्वस्थ बेटी–सशक्त भविष्य; तखतपुर में मासिक धर्म जागरूकता अभियान..कलेक्टर-एसएसपी ने छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तखतपुर में छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्यन फ़िल्म के तत्वावधान में मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पूजा मक्कड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, (यातायात) रामगोपाल करियारे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी देने के साथ शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विशेषज्ञों ने किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वास्थ्य सुरक्षा और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की एक सामान्य एवं प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे लेकर जागरूकता और खुली चर्चा जरूरी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शिक्षा के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन, नियमित अध्ययन और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह ने छात्राओं को आत्मविश्वासी, सजग और निर्भीक बनने की प्रेरणा देते हुए साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में पुलिस विभाग छात्राओं की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तैयार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका परिषद तखतपुर की अध्यक्ष डॉ. पूजा मक्कड़ ने कहा कि स्वस्थ और शिक्षित बेटियां ही समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने मासिक धर्म जैसे विषयों पर संकोच छोड़कर खुलकर चर्चा करने की आवश्यकता बताई। इस दौरान मिडिल स्कूल की छात्राओं को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। साथ ही अतिथियों, संस्था प्रमुखों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और वैज्ञानिक तरीके से समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व यातायात एसआई उमाशंकर पाण्डेय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्वस्थ बेटी–सशक्त भविष्य; तखतपुर में मासिक धर्म जागरूकता अभियान..कलेक्टर-एसएसपी ने छात्राओं को दिए स... बिलासपुर; 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 1.04 करोड़ की ठगी: साइबर गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार..बिलासपुर... बिलासपुर; गरीबों का आशियाना उजाड़कर नहीं बने विधायक आवास: अटल श्रीवास्तव, सरकार पर हमला..नकटी में प्... बिलासपुर; रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल; खूंटाघाट के चौकीदार की दौड़ाकर पीट-पीटकर हत्या... बिलासपुर; हादसों में फंसे लोगों को मिनटों में मिलेगी राहत: यातायात पुलिस बिलासपुर को मिले अत्याधुनिक... बिलासपुर; तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को दहशत में फैलाने वाला गिरफ्तार! बिलासपुर; लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र मोहन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई..तिरंगे में लिपटा पार्थि... बिलासपुर; तखतपुर के होटल में भीषण आग, लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी है! बिलासपुर; तिफरा उपकेंद्र में 40 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू, बिलासपुर को मिलेगी निर्बाध बिजल... बिलासपुर; एसईसीएल में भू-जल संरक्षण पर मंथन: दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न..जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन ...