BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.04 करोड़ की ठगी: साइबर गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार..बिलासपुर रेंज साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी सलाखों के पीछे!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांतिनगर, मंगला चौक निवासी 82 वर्षीय महिला के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए आरोपियों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताया। उन्होंने महिला को झूठे मामले में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर करीब 2 घंटे 16 मिनट तक तथाकथित ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और मानसिक दबाव बनाकर अलग-अलग बैंक खातों में 1.04 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज साइबर थाना ने बैंकिंग ट्रेल, डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच शुरू की। पहले 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विवेचना में मिले नए साक्ष्यों के आधार पर राहुल प्रकाश कामडी (38), निवासी ताजेश्वर नगर, नागपुर और गौरव रमाकांत मिश्रा (27), निवासी वसंत नगर, नागपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी, पुलिस, सीबीआई, ईडी, एनसीबी या न्यायालय कभी भी फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती। यदि कोई व्यक्ति गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर पैसे ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाए, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना से संपर्क करें। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और नोडल अधिकारी आईपीएस गगन कुमार के मार्गदर्शन में रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम ने की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....