BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; चाकू अड़ाकर युवक से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना पुलिस ने चाकूनुमा धारदार हथियार दिखाकर एक युवक को धमकाने और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकूनुमा हथियार भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम मचखंडा निवासी शेख जानू (25) ने 8 जुलाई की शाम ग्राम भिलमी स्थित शराब दुकान से लौट रहे रामकुमार बिजौरे को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने चाकूनुमा धारदार हथियार लहराते हुए मारपीट की तथा पीड़ित के गले पर हथियार अड़ा दिया, जिससे उसके गले और हाथ में चोटें आईं। शिकायत के आधार पर सीपत पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चाकूनुमा हथियार जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....