BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी की खुशियां मातम में बदलीं: एक की मौत…दूसरा गंभीर, दहेज में टीवी खरीदने जा रहे स्कूटी सवार को हाईवा ने रौंदा..पचपेड़ी थाना क्षेत्र के बिनौरी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस तलाश में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवार में होने वाली शादी के लिए दहेज में देने हेतु टीवी खरीदने जा रहे दो स्कूटी सवारों को तेज रफ्तार हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लोहर्सी निवासी बरन भानु (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय रोहित भानु अपने मित्र बंशी श्रीवास के साथ गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे स्कूटी क्रमांक सीजी 22 ए ई 0512 से मल्हार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में शादी होने वाली है और दहेज में देने के लिए दोनों टीवी खरीदने मल्हार जा रहे थे। इसी दौरान पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी मोड़ के पास सामने से आ रही हाईवा क्रमांक सीजी 22 जे 8196 ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों स्कूटी सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिम्स में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह बरन भानु ने दम तोड़ दिया, जबकि बंशी श्रीवास की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। पचपेड़ी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शादी की तैयारियां शोक में बदल गईं और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....