ChhattisgarhRaftaar News Cg

असंगठित श्रमिकों के लिए नई योजनाओं का ऐलान: ई-रिक्शा अनुदान बढ़कर 1 लाख; गिग वर्कर्स, चरवाहों और मेधावी बच्चों के लिए अलग योजनाएं बनेंगी, सभी पंजीकृत श्रमिकों का होगा ई-केवाईसी!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करते हुए कई अहम फैसले लिए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में आयोजित छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की पहली बैठक में श्रमिकों के कल्याण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक में ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया। इससे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को स्वरोजगार शुरू करने में आर्थिक सहायता मिलेगी। मंडल ने डिलीवरी कार्य करने वाले गिग वर्कर्स को भी अपने दायरे में शामिल करने का निर्णय लिया है। इनके लिए विशेष कल्याणकारी योजना तैयार की जाएगी। साथ ही चरवाहों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा असंगठित कर्मकारों के मेधावी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई जाएंगी। श्रमिकों के लिए व्यापक बीमा योजना तैयार करने पर भी चर्चा हुई। श्रम मंत्री ने सभी पंजीकृत श्रमिकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी और आधार आधारित पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और हितग्राहियों के आवेदनों के निराकरण पर भी जोर दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....