BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; राजस्व मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के सख्त निर्देश..बिलासपुर और सकरी तहसीलों का किया निरीक्षण, नक्शा बटांकन-सीमांकन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश, पक्षकारों और अधिवक्ताओं से भी की सीधी चर्चा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में राजस्व कार्यों में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल शुक्रवार को अचानक बिलासपुर एवं सकरी तहसीलों पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व प्रकरणों की प्रगति, अभिलेखों के संधारण और न्यायालयीन कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न राजस्व प्रकरणों की फाइलों का गहन परीक्षण किया और उनके निराकरण की गुणवत्ता परखी। उन्होंने एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों पर विशेष नाराजगी जताते हुए नियमित रूप से पेशियां निर्धारित करने तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में अनावश्यक देरी से आम नागरिकों को परेशानी होती है, इसलिए ऐसे मामलों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने नक्शा बटांकन एवं सीमांकन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि इन मामलों के लंबित रहने से भूमि संबंधी विवाद बढ़ते हैं और नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित बटांकन एवं सीमांकन प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसीलों में रखे जाने वाले राजस्व अभिलेखों के रखरखाव का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अभिलेख सुरक्षित, अद्यतन और सुव्यवस्थित रखे जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जानकारी तत्काल उपलब्ध हो सके। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तहसील कार्यालय पहुंचे राजस्व प्रकरणों के पक्षकारों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं अधिवक्ताओं से भी संवाद कर राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं तहसील कार्यालय का अमला उपस्थित रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; अपोलो हॉस्पिटल पर गंभीर मरीज की शिफ्टिंग में लापरवाही का आरोप: कांग्रेस ने 7 दिन का दिया अ... बिलासपुर; छठी कार्यक्रम में युवक की पीट-पीटकर हत्या...तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर कार्यक्रम में पह... सीपत; चाकू अड़ाकर युवक से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त! बिलासपुर; बीड़ी पीते समय बिगड़ा संतुलन: कुएं में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत...कोटा थाना क्षेत्र के... बिलासपुर; शादी की खुशियां मातम में बदलीं: एक की मौत...दूसरा गंभीर, दहेज में टीवी खरीदने जा रहे स्कूट... बिलासपुर; राजस्व मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरण जल्द निपटाने ... बिलासपुर; एसईसीएल की 5 खदानों को मिला 5-स्टार दर्जा: उत्कृष्ट खनन के लिए राष्ट्रीय सम्मान..कोयला मंत... सीपत; हाई स्कूल में छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, अब सपनों को मिलेगी रफ्तार.निःशुल्क साइकिल वितरण... असंगठित श्रमिकों के लिए नई योजनाओं का ऐलान: ई-रिक्शा अनुदान बढ़कर 1 लाख; गिग वर्कर्स, चरवाहों और मेध... बिलासपुर में 100 रुपये के 4 पजामों को लौटाने पर हुआ बवाल..पैसे वापस नहीं मिलने से भड़की महिला, पति क...