BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में 11 केवी हाईटेंशन लाइन बनी काल; निर्माणाधीन मकान में पुट्टी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत..सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-11 स्थित शनि मंदिर के पास बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान में पुट्टी का कार्य कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक पहली मंजिल पर काम के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही होगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक छोटू साहू (24) पिता स्वर्गीय तुलाराम साहू, निवासी नयापारा सिरगिट्टी, पेशे से पेंटर था। वह वार्ड क्रमांक-11 स्थित शनि मंदिर के समीप मोहनलाल यादव के निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल पर अपने साथी के साथ पुट्टी का काम कर रहा था। उसका साथी झूले पर चढ़कर दीवार पर पुट्टी कर रहा था, जबकि छोटू ऊपर से झूले को संभाल रहा था। इसी दौरान उसके सिर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने की आशंका है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद साथी मजदूरों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना विद्युत विभाग ने सिरगिट्टी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा…..

सिरगिट्टी पुलिस का कहना है कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है। प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की आशंका है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

वृद्ध मां का इकलौता सहारा छिन गया…..

छोटू साहू अपने पिता की मृत्यु के बाद वृद्ध मां साधमती साहू के साथ रहता था। पेंटिंग और पुट्टी का काम कर वह परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से मां का इकलौता कमाऊ सहारा भी छिन गया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

हाईटेंशन लाइन के नीचे निर्माण बना बड़ा खतरा…….

सिरगिट्टी के नयापारा सहित कई इलाकों में बहुमंजिला भवन 11 केवी हाईटेंशन लाइनों के बेहद करीब बनाए गए हैं। कई स्थानों पर सुरक्षा मानकों और निर्धारित दूरी का पालन नहीं किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे निर्माण भविष्य में भी बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं।

बरसात में बढ़ जाता है करंट का खतरा……

बारिश के मौसम में विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। हाल ही में हरदीकला-टोना क्षेत्र में भी करंट लगने से एक महिला की मौत हुई थी। सिरगिट्टी की यह घटना एक बार फिर विद्युत सुरक्षा और निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता चंदेश कुमार पटकर ने बताया कि कई स्थानों पर लोग सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब मकान बना रहे हैं। कुछ भवनों की ऊंचाई इतनी अधिक है कि वे 11 केवी लाइन के अत्यंत निकट पहुंच गए हैं, जो कभी भी जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने लोगों से निर्माण के दौरान विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करने और निर्धारित दूरी बनाए रखने की अपील की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....