BilaspurChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

बिलासपुर; पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर होगा बड़ा मंथन; 12 जुलाई को बिलासपुर आएंगे इमरान प्रतापगढ़ी..’छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से करेंगे सीधा संवाद, शिक्षा, रोजगार और परीक्षा पारदर्शिता पर होगी चर्चा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी 12 जुलाई को बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता में बताया कि हाल के वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में छात्रों की समस्याओं, सुझावों और चिंताओं को सुनने तथा उन्हें एक सशक्त मंच देने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी विद्यार्थियों के साथ शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, रोजगार के अवसर और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि छात्रों की आवाज को नीति निर्माण तक पहुंचाने और युवाओं के हितों के लिए संघर्ष को मजबूत करने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अमीन मेमन ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं की भागीदारी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है, इसलिए उनकी बात सुनना और उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाना समय की आवश्यकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....