ChhattisgarhRaftaar News Cg

टोकन नहीं मिलने से टूट गया किसान का सब्र, धान बेचने की परेशानी में आदिवासी किसान ने की आत्महत्या की कोशिश….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था की खामियां एक बार फिर सामने आई हैं। कोरबा जिले में टोकन नहीं मिलने से परेशान एक आदिवासी किसान ने जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में किसान को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह मामला हरदीबाजार तहसील के ग्राम कोरबी-धतुरा का है। यहां रहने वाले आदिवासी किसान सुमेर सिंह गोण ने धान बेचने के लिए विधिवत पंजीयन कराया था। किसान के पास करीब 68 क्विंटल धान था, जिसे वह खरीदी केंद्र में बेचने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। धान खरीदी शुरू होने के बाद से वह टोकन के लिए भटकता रहा, लेकिन उसे टोकन नहीं मिल सका। हताश किसान ने 29 दिसंबर 2025 को कलेक्टर जनदर्शन में भी अपनी समस्या रखी थी। कलेक्टर स्तर से निर्देश जारी होने के बावजूद जमीनी अमले ने समस्या का समाधान नहीं किया। लगातार उपेक्षा और आर्थिक संकट से टूटे किसान ने रविवार रात कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल किसान को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत अस्पताल पहुंचीं और पीड़ित किसान से मुलाकात की। उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था को लेकर सरकारी सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े किए। सांसद ने कहा कि प्रदेश में कई किसान टोकन के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। व्यवस्था की नाकामी का खामियाजा किसान अपनी जान देकर चुका रहे हैं। यह घटना धान खरीदी के अंतिम दौर में भी किसानों की परेशानियों को उजागर करती है और सरकारी दावों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!