BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; संपत्ति की लालच में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला..धमकी देकर की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। संपत्ति अपने नाम कराने की लालच में एक युवक ने अपने ही पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार राजकिशोर नगर निवासी विवेक केशरी अपने पिता पर संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। पिता द्वारा इनकार किए जाने पर उसने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित प्रकाश केशरी ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे बसंत विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर कानून के अनुसार न्यायालय में पेश किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....