BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चाकूबाजी का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बटनदार चाकू और बाइक जब्त….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तुरी थाना अंतर्गत चौकी मल्हार क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था, रकम नहीं मिलने पर उसने बटनदार चाकू से हमला कर दिया। घटना 1 जनवरी 2026 की शाम करीब 5:30 बजे ग्राम पकरिया हाई स्कूल के पास की है। यहां सुमित सिंह ठाकुर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा और अमन सिंह व अभिजीत सिंह ठाकुर से शराब के लिए पैसे मांगने लगा। इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौच शुरू कर दी और जेब से बटनदार चाकू निकालकर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अमन सिंह ठाकुर के दाहिने हाथ में चाकू से चोट लगी, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी मस्तुरी भेजा गया। डॉक्टरों ने चोट को धारदार हथियार से लगी बताया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी सुमित सिंह ठाकुर को ग्राम पकरिया से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की गई है। मामले में बीएनएस की धारा 118(1) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 जोड़ी गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, घटना में शामिल दूसरा आरोपी अभय सिंह ठाकुर फरार है, जिसकी तलाश जारी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!