BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में बिजली कटौती से फूटा गुस्सा; सकरी रहा बंद, व्यापारियों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव..दी उग्र आंदोलन की चेतावनी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को व्यापारियों का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। व्यापारी संघ के आह्वान पर पूरे सकरी बाजार को बंद रखा गया। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिजली कार्यालय का घेराव किया और नियमित व निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। व्यापारियों का आरोप है कि लंबे समय से बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिनभर बिजली गुल रहने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े रहते हैं, ग्राहकों को परेशानी होती है और छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कई बार बिजली विभाग से शिकायत और व्यवस्था सुधारने की मांग की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। विभाग की उदासीनता से नाराज होकर व्यापारियों को मजबूरन बंद और प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से तत्काल बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की। संघ का कहना है कि यह आंदोलन केवल व्यापारियों का नहीं, बल्कि पूरे सकरी क्षेत्र की जनता की परेशानी को लेकर किया गया है। यदि जल्द ही अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं हुई और व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई और व्यापारियों ने जल्द समाधान की मांग दोहराई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....