BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नदी में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हिर्री थाना क्षेत्र के मोहदा गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान देवेश निषाद के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय बालक के माता-पिता घर के कामकाज में व्यस्त थे। इसी दौरान देवेश खेलते-खेलते घर से निकलकर पास बह रही नदी तक पहुंच गया। कुछ ही देर में वह नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। जब परिजनों को बच्चे के नदी में गिरने की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...