BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तीज पर्व पर विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फांसी पर लटकी मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में तीज पर्व के दिन एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला की लाश घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या कर ससुरालवाले इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। मृतका का नाम शिखा ठाकुर (24) है। वह सरगांव क्षेत्र निवासी देव कुमार ठाकुर की बेटी थी। साल 2021 में उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से तिफरा निवासी सुरेंद्र ठाकुर से हुई थी। सुरेंद्र तखतपुर के बेलपान के पास बहुरता का रहने वाला है, जबकि परिवार तिफरा के मन्नाडोल में रहता है। शादी के बाद से शिखा भी ससुराल में उनके साथ रह रही थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही सुरेंद्र शराब पीने का आदी हो गया था। पत्नी शिखा उसे शराब से दूर रहने की सलाह देती थी, लेकिन इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। इस बार तीज पर्व पर शिखा मायके नहीं गई थी। मंगलवार को उसका पति शराब पीकर घर आया और शिखा से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने के बाद शिखा की लाश कमरे में फांसी पर लटकी मिली।

परिजन बोले- बीमारी नहीं, हत्या है…..

घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी गई। उन्हें बताया गया कि शिखा की तबीयत खराब है और उसे सिम्स ले जाया गया है। जब पिता देव कुमार सिम्स पहुंचे तो उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। परिजनों का कहना है कि शिखा लंबे समय से ससुराल पक्ष की प्रताड़ना झेल रही थी। आरोप है कि पति और ससुरालवालों ने मारपीट के बाद उसकी हत्या कर दी और बाद में फांसी पर लटका दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच…..

सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि विवाहिता की मौत की जानकारी मिली है। प्रारंभिक तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है, लेकिन मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...