BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में, मिठाई और न्योता भोज से हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत; जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री, छात्राओं को मिली साइकिल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नए शिक्षा सत्र की शुरुआत उत्साह और उल्लास के साथ हुई। सेजेस लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कर आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों ने बच्चों के साथ न्योता भोज में भोजन किया तथा सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें भी वितरित कीं। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी का उत्सव है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छे संस्कार अपनाने और परिवार, समाज, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यालयों में भवन, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सम्मान और सफलता का सबसे मजबूत आधार है।

हर स्कूल में बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी: सुशांत शुक्ला

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विद्यालयों के सामाजिक ऑडिट की आवश्यकता बताते हुए कहा कि कोई भी स्कूल शौचालय विहीन, जर्जर या अतिक्रमण से प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले के 1800 से अधिक विद्यालयों में करीब 1.67 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह में प्रत्येक विद्यालय में कम से कम एक स्मार्ट क्लास स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही शिक्षक-पालक बैठक, समय पर पाठ्यपुस्तक वितरण, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं और सरस्वती साइकिल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

पर्यावरण प्रहरी शिक्षक हुए सम्मानित…...

कार्यक्रम में बिल्हा शासकीय विद्यालय के शिक्षक कलेश्वर साहू को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने दो लाख से अधिक सीड बॉल तैयार कर हरित अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को निःशुल्क शैक्षणिक सहयोग के लिए सम्मानित किया गया, जबकि विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बना दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...