BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर को 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात; उप मुख्यमंत्री व केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया भूमिपूजन..मुक्तिधाम के लिए 50 लाख और सामुदायिक भवन हेतु 1 करोड़ की घोषणा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के मंगला स्थित माता चौरा में बुधवार को करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए कई नई घोषणाएं भी कीं। उप मुख्यमंत्री ने मंगला मुक्तिधाम के विकास के लिए 50 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, निगम उपायुक्त अंकुर पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि अब केवल भूमिपूजन तक सीमित नहीं रहा जाता, बल्कि तय समय-सीमा में कार्य पूरा कर उसका लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सड़क, रेल, पेयजल और शहरी अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे विस्तार और स्टेशनों के उन्नयन जैसी परियोजनाओं से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में बिलासपुर नगर निगम को 437 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। आने वाले समय में शहर और आसपास के क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि नागरिकों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की जरूरतों के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

बेलतरा में एक हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य: सुशांत शुक्ला…..

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन सहित आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास की गति इसी तरह बनी. कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने विकास कार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से मंगला सहित आसपास के क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं बेहतर होंगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पति को दूसरी पत्नी को ज्यादा महत्व देने से नाराज महिला ने सौतन की हत्या...छह महीने तक रची साजिश, आरो... दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख की उगाही: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए आपत्तिजनक फोट... बिलासपुर में 200 करोड़ के अस्पताल पर सियासत गरम; कांग्रेस ने पूछा- जनता के अस्पताल में PPP मॉडल क्यो... बिलासपुर; बेलटुकरी गांव में दबिश..6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त; आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, महिला ... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्नीशियन से 9.50 लाख की ठगी: मैरिज ब्यूरो के जरिए किया संपर्क; शादी और... लोककला, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाट्य एवं वाद्ययंत्र प्रस्तुतियों के लिए होगा चयन, प्रदेश की सांस्कृ... सीपत कन्या विद्यालय में प्रवेश उत्सव: नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक-मिठाई से स्वागत, मेधावी छात्रा को 5... बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यकारिणी को मिली मंजूरी; राजू सूर्यवंशी बने महामंत्री..प्रदेश कांग... बिलासपुर; कोटा में बिजली खंभे पर चढ़े ठेका कर्मचारी की करंट से मौत; मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, सुरक्...