BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बिजली विभाग का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा..बिजली, पानी, सड़क, खाद-बीज, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई के मुद्दे पर गरजे विधायक लहरिया!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, खाद-बीज, शिक्षा, स्वास्थ्य और बढ़ती महंगाई जैसी जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने सीपत में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में नवाडीह चौक पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया तथा सात सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार गरिमा सिंह ठाकुर और विद्युत विभाग के सहायक अभियंता (एई) कौशल जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। धरना सभा को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप लहरिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सीपत में बिजली उत्पादन होने के बावजूद क्षेत्र के लोग प्रतिदिन पांच से छह घंटे की बिजली कटौती झेलने को मजबूर हैं। इसका सीधा असर किसानों की सिंचाई, विद्यार्थियों की पढ़ाई और आम लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगों को प्राथमिकता देकर गांवों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर महतारी वंदन योजना के जरिए राहत देने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बढ़े हुए बिजली बिलों से जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। जर्जर बिजली तारों को भी उन्होंने बड़े हादसों का कारण बताया। सीपत-कुली सड़क निर्माण का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि टेंडर और राशि स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होना सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि जब तक क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती, तब तक बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांव-गांव जाकर बिजली संकट और पूर्व की 400 यूनिट तक बिजली राहत जैसी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएगी तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और आम नागरिक परेशान हैं। खाद-बीज की किल्लत और बदहाल बिजली व्यवस्था ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। जनपद पंचायत सभापति मनोज खरे ने कहा कि किसान, व्यापारी, युवा, महिलाएं और आम नागरिक वर्तमान व्यवस्था से परेशान हैं तथा सरकार जनभावनाओं की लगातार अनदेखी कर रही है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने कहा कि किसानों को खाद-बीज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवाडीह चौक से बिजली विभाग कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती, जर्जर बिजली तारों को बदलने, ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। प्रदर्शन में विधायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, दुबे सिंह कश्यप, केश शिल्प बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, जनपद पंचायत सभापति मनोज खरे, दुर्गा तिवारी, उमेश चंद्राकर, अरविंद लहरिया, उमेश कश्यप, दीपक यादव, जानू टंडन, वीरेंद्र लैहर्षण, राकेश लैहर्षण, सीपत यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतेश पनौरे, गौतम खरे, क्रांति सक्सेना, राकेश डोंगरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बिजली विभाग का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा..बिजली... एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में प्लंबर ने लगाई फांसी..15 दिनों से काम पर नहीं आ रहा था कर्मचार... बिलासपुर; एसीसीएल की जी-11 ग्रेड कोयले में मिलावट कर राशि प्लांट भेजने का मामला: दो और आरोपी गिरफ्ता... सीपत; बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल: आज सीपत में विशाल धरना-प्रदर्शन..मस्तूरी विधायक दिलीप लहरि... बिलासपुर; सराफा व्यापार को मिलेगी नई दिशा; जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क और स्वर्ण कला बोर्ड पर सरकार का आ... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में दो युवकों पर जानलेवा हमला..पिकअप से कुचलने की कोशिश के बाद पाइप-डंडों से ... सीपत पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई मोबाइल व किराना दुकान चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, 100% माल बरामद! बिलासपुर; सशक्त' ऐप से वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा, दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की पांच गाड़ियां बरामद... सीपत; भाजयुमो सीपत मंडल की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न; तकनीक से संगठन मजबूत करने का दिया संदेश! एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम में करंट से मजदूर की मौत; ठेका कंपनी के डायरेक्टर और साइट इंचार्ज पर गैर ...