Raftaar News Cg
बिरनपुर बवाल: 8 वें दिन भी नेता और पदाधिकारीयों को आने की नहीं दी जा रही अनुमति..? तैनात है पुलिस बल, धारा 144 हैं लागू…..?


बेमेतरा:- (यशवंत साहू/ संदीप क्षत्रिय) बेमेतरा जिले के बिरनपुर बवाल मामले में आज 8 वें दिन भी भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। बता दें कि अभी भी बिरनपुर में आईजी, कलेक्टर, एसपी मौजूद है। वहीं किसी भी समाज के नेता और पदाधिकारीयों को आने की अनुमति नहीं दी गई है।

दरअसल, जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रेल को दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया था। दोनों समुदाय के बीच का विवाद इतना गहराया कि झड़प में एक की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस को यहां धारा 144 लागू करना पड़ा। पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। दो समुदाय के बीच किसी भी प्रकार का कोई विवाद ना हो। इसके साथ ही किसी भी समाज के नेता और पदाधिकारी को आने की अनुमति नहीं दी गई है, उसके लिए बड़ी संख्या में आज 8 वें दिन भी पुलिस बल तैनात किए गए है।


YOUTUBE RAFTAAR NEWS
