Raftaar News Cg

शहर के संतोष लाज में मिली एमपी के युवक की लाश, काम के सिलसिले में आया था बिलासपुर….? मौत की खबर सुन परिजन हैरान, निष्पक्ष जांच की किये मांग….?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) जिले के लॉज में मध्यप्रदेश के एक युवक की लाश मिली है। उसी कमरे में रिटायर्ड टीचर भी ठहरा हुआ था। सुबह नींद खुलने पर वह वॉक पर चला गया। जब वापस आया तब तक सो रहा था। इस दौरान उसके मोबाइल की घंटी बजी, तब भी वह नहीं उठा। इससे घबराए टीचर ने लॉज के कर्मचारियों को जानकारी दी।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। टीआई प्रदीप आर्य के मुताबिक मृतक तरूवेंद्र तिवारी उम्र 40 वर्ष मध्यप्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के मझगंवा गांव का रहने वाला था। वह किसी मेडिकल कंपनी में काम करता था। तरूवेंद्र तिवारी रायपुर में किराये का मकान लेकर रहता था। बुधवार को किसी काम के सिलसिले में बिलासपुर शहर आया था। काम निपटाने के बाद वे जूनी लाइन स्थित संतोष लाज में ठहरा हुआ था। लॉज के जिस कमरे में तरूवेंद्र ठहरा था। उसी में रायगढ़ निवासी एक रिटायर्ड शिक्षक भी रुके थे। दोनों गुरुवार की देर रात तक आपस में बातचीत कर रहे थे। रिटायर्ड टीचर की सूचना पर लॉज के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर उसे जगाने की कोशिश किये, शरीर में जब कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद वो लोग भी शुक्रवार शाम तक पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजनों ने बताया कि तरूवेंद्र पिछले 5 साल से काम के सिलसिले में बिलासपुर आ रहा था। लॉज में भी उसकी पुरानी जान पहचान थी। वह उसी लॉज में ठहरता था। गुरुवार की शाम 6.30 बजे उसकी आखिरी बार बात हुई थी, तब वह बिल्कुल नार्मल था और एकदम स्वस्थ्य था। इसके बाद अचानक उसकी मौत की खबर से परिवार के लोग हैरान हैं।

परिजनों ने मौत पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग:-

इधर तरूवेंद्र तिवारी की अचानक हुई मौत पर परिजनों ने सवाल उठाया है। उन्होंने बताया कि उसकी डेड बाडी का रंग बदल गया था, जिससे या तो उसे जहर दिया गया होगा या फिर कोई और वजह होगी। जिसके चलते शरीर का कलर चेंज हो गया था। ऐसे में उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!