BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में डीजी के बेटे व अधिवक्ता से मारपीट; लापरवाही से गाड़ी चलाने पर टोकना पड़ा भारी..कॉफी हाउस के बाहर हुआ विवाद,आरोपी ने गाली-गलौज कर की हाथापाई, सरकंडा थाने में मामला दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन देव के बेटे और अधिवक्ता तेजस्व देव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि लापरवाही से वाहन चला रहे युवक को टोकने पर वह भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र निवासी अधिवक्ता तेजस्व देव बुधवार को अशोक नगर चौक स्थित कॉफी हाउस से बाहर निकल रहे थे। उसी समय सागर जायसवाल नामक युवक अपनी कार लेकर वहां पहुंचा और लापरवाही से वाहन चलाने लगा। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता तेजस्व देव ने उसे सावधानी से गाड़ी चलाने की समझाइश दी। इस बात पर आरोपी सागर जायसवाल भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए उनसे हाथापाई करने लगा। घटना के बाद पीड़ित अधिवक्ता ने सरकंडा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...