BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सेंट जेवियर स्कूल दुष्कर्म मामला: दोषी शिक्षक को फांसी देने की मांग, सर्व सेन समाज ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में समाज के हजारों लोगों ने बिलासपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम बिलासपुर प्रभारी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपी शिक्षक को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। साथ ही, घटना की जानकारी होने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं करने वाले अन्य जिम्मेदार शिक्षकों एवं संस्थान से जुड़े संबंधित लोगों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सेंट जेवियर स्कूल के संचालन पर भी रोक लगाने की मांग की। सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि नाबालिग छात्रा के साथ हुआ यह जघन्य अपराध पूरे समाज को झकझोर देने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक शोषण की घटना सामने आने के बावजूद संबंधित लोगों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई गई, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर दोषियों और संबंधित संस्थान के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो सर्व समाज के सहयोग से पूरे प्रदेश में व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। कलेक्ट्रेट घेराव में जिले और संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता महेश दुबे टाटा, संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास सहित सर्व सेन समाज के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब इस मामले में प्रशासन और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...