BilaspurChhattisgarhCrimeSipat

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 महंगे स्मार्टफोन, कीमती घड़ियां और नकदी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 महंगे स्मार्टफोन, कीमती हाथ घड़ियां और नकदी बरामद की है। दोनों आरोपी आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पहले मामले में मोबाइल, घड़ी और नकदी बरामद……..

प्रार्थी तारकेश्वर साहू, निवासी जोरापारा सरकंडा, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 जून 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोर उनके कमरे में घुसकर श्याओमी और सैमसंग कंपनी के दो मोबाइल फोन, दो हाथ घड़ियां और नकदी सहित कुल 40 हजार 400 रुपये का सामान चोरी कर ले गया। मामले की जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने नूतन चौक के पास घेराबंदी कर चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे निखिल सोनी (24) निवासी मुक्तिधाम के पास, सरकंडा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसके कब्जे से चोरी गए दोनों मोबाइल, दो हाथ घड़ियां और नकदी बरामद कर जब्त कर ली गई।

सिलसिलेवार नौ मोबाइल चोरियों का खुलासा……..

दूसरे मामले में अशोक नगर निवासी रामनारायण मिंज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 जून 2026 की रात उनके घर से पोको और मोटोरोला कंपनी के स्मार्टफोन चोरी हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही महेश मानिकपुरी उर्फ सोनू (22), निवासी यदुनंदन नगर तिफरा, सिरगिट्टी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने खुलासा किया कि उसे गांजा पीने और महंगे मोबाइल रखने का शौक है। इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने अशोक नगर, खमतराई, स्वर्णिमा कॉलोनी और बगदई मंदिर के आसपास सूने मकानों और लेबर मिस्त्रियों के कमरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वीवो, पोको, मोटोरोला, ओप्पो, रियलमी और इंफिनिक्स कंपनी के कुल नौ स्मार्टफोन बरामद किए, जिनकी कीमत 52 हजार 499 रुपये बताई गई है।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी…….

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...