ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

‘लेडी डॉन’ पूजा सचदेवा का आतंक, छात्राओं को बंधक बनाकर की लूट और मारपीट, 18 बार जा चुकी ही जेल, फिर गिरफ्तार…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में लेडी हिस्ट्रीशीटर पूजा उर्फ मोनिका सचदेवा एक बार फिर सुर्खियों में है। कमल विहार स्थित एक फ्लैट में दो छात्राओं और उनके भाई को बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने पूजा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार अमलीडीह की एक युवती अपनी सहेली के साथ भाई को दवाई देने कमल विहार गई थी। लौटते समय लिफ्ट में उनकी मुलाकात पूजा और उसके साथियों से हुई। सभी नशे की हालत में थे। पूजा ने खुद को महिला एसआई बताकर छात्रा पर गलत गतिविधियों में शामिल होने का झूठा आरोप लगाया और उसे जबरन उसके भाई के कमरे तक ले गई। कमरे में मौजूद युवक और उसके दोस्तों को भी आरोपियों ने बंधक बना लिया। सभी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकियां दी गईं। गैंग ने कैश, मोबाइल, लैपटॉप सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान लूट लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूजा सचदेवा और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका भाई मोनू और करण साहू फरार हैं। आरोपियों पर डकैती, मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूजा सचदेवा पुलिस रिकॉर्ड में ‘लेडी डॉन’ के नाम से कुख्यात है। उस पर हत्या, मारपीट, बलवा, सट्टेबाजी और गांजा तस्करी जैसे कई मामले दर्ज हैं। वह अब तक 18 बार जेल जा चुकी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और कमल विहार इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...