BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने के आरोप में तोरवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए मामले में  कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना तोरवा में 19 जून 2026 को एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि जून 2025 में उसकी पहचान अशोक नगर निवासी सूरज यादव से हुई थी। बातचीत और मेल-मिलाप बढ़ने के दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। पीड़िता का आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने विवाह की बात की तो आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 340/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और 20 जून 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज यादव (34 वर्ष), पिता स्वर्गीय जयराम यादव, निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि महिला संबंधी अपराधों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....