BilaspurChhattisgarhSipat

बिलासपुर; तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव, सिम्स में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में हाईवे किनारे स्थित एक तालाब में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तापस कश्यप (35 वर्ष), निवासी कुंदरापारा तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि 19 जून 2026 को तापस कश्यप अपने रिश्तेदार सुनील कुमार कश्यप तथा साथियों राहुल विश्वकर्मा, प्रदीप साहू, गोरेलाल साहू और गेडा यादव के साथ राहुल की नई कार से खम्हरिया गए थे। खम्हरिया से लौटते समय दोपहर करीब 3:30 बजे सभी लोग ग्राम संबलपुर स्थित हाईवे किनारे तालाब के पास रुके और नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान तापस कश्यप तैरते-तैरते तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गया और अचानक डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण वे उसे बाहर निकालने में सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया। परिजन और साथी उसे तत्काल उपचार के लिए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदार सुनील कुमार कश्यप की सूचना पर सकरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि तालाब, नदी या अन्य जलाशयों में नहाते समय विशेष सतर्कता बरतें और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। यह हादसा एक बार फिर जलाशयों में नहाने के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी के गंभीर परिणामों की याद दिलाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...