BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत क्षेत्र पहुंचे हाथी ने ग्रामीण को दौड़ाया 1 किलोमीटर, बची जान, इस मार्ग में लगाया गया बैरिकेट, किसानों को मिलेगा मुआवजा आधिकारी ने कहीं बात, पढ़िए पूरी खबर….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा जिले के एक दंतैल हाथी ने बिलासपुर वन मंडल के सोठी सर्किल के गांवों में पिछले 24 घंटों से उत्पात मचाया है। हाथी की गतिविधियों से प्रभावित ग्राम पंचायत सोठी, निरतु, अदराली, बिटकुला, आमानारा, पैंगवापरा, जेवरा, खोंधरा, कनई, जुहली, कुकदा, मड़ई, खम्हरिया, लुतरा, ऊनि, कुली और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है।

हाथी ने गांव में घुसकर हमला करने की कोशिश की और ग्रामीणों को 1 किलोमीटर तक दौड़ाया, जिससे लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। वन विभाग की टीम ने हाथी को नियंत्रित करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं और आसपास के गांवों में सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। हाथी को नुकसान न पहुंचाने की अपील की गई है, ताकि उसे सुरक्षित वापस अपने दल तक पहुंचाया जा सके।

बताया जा रहा है कि यह दंतैल हाथी पिछले 20 दिनों से कोरबा जिले से अपने दल से अलग होकर पंतोरा के कटरा जंगल में भटक रहा था। बुधवार की देर रात, हाथी सोठी तहसील के बिटकुला गांव में पहुंच गया। वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। सोठी सर्किल अधिकारी हफीज खान ने पुष्टि की कि हाथी ने अब तक किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया है। ग्रामीणों को हाथी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। सुरक्षा उपायों के तहत सोठी से जेवरा पहुंच मार्ग पर बेरिकेटिंग की गई है और वहां वन विभाग के कर्मचारी तैनात हैं। डीएफओ और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हाथी की गतिविधियों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। हाथी की लोकेशन की रिपोर्ट बनाई जा रही है ताकि उसे सुरक्षित तरीके से उसके दल तक पहुंचाया जा सके।

किसानों को दिलाया जाएगा मुआवजा: सत्यदेव शर्मा, डीएफओ वन मंडल बिलासपुर….

एक हाथी सोठी सर्किल के आसपास पहुंच गया है। हाथी के चलने के कारण कुछ किसानों की फसल प्रभावित हुई है। उन्हें मुआवजा दिलवाया जाएगा। हाथी की सुरक्षा में 24 घंटे स्टाफ तैनात किए गए हैं। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!