BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; राशि स्टील प्लांट के सुपरवाइजर ने जहर खाकर दी जान! सुसाइड नोट में लेनदेन का जिक्र, कई नामों का खुलासा..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर में 38 वर्षीय अनिल सिंह ठाकुर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना 5 और 6 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अनिल सिंह ठाकुर जयराम नगर स्थित राशि स्टील प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लेनदेन को लेकर मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया गया है। नोट में जिनसे पैसे लेने थे, उनके नाम भी दर्ज हैं। खास बात यह है कि इसमें कोल ऐश ट्रांसपोर्ट से जुड़े तीन से चार लोगों के नाम भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल परिवार और क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और सनसनी का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....