ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मां को प्रमाण पत्र दिलाने गया था: लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार ट्रेलर ने छीनी युवा जिंदगी: लोकगायिका शकुंतला चक्रधारी के पुत्र राहुल की सड़क हादसे में मौत…बाइक में लगी आग, मौके पर ही मौत!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) अंजोरा बायपास स्थित आरोग्य अस्पताल के सामने रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पाटन ब्लॉक के ग्राम किकिरमेटा निवासी 21 वर्षीय राहुल चक्रधारी की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर के बाद उसकी बाइक आग की लपटों में घिर गई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार राहुल चक्रधारी भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रहा था और एक निजी फार्मेसी कंपनी में कार्यरत था। कम उम्र में ही वह परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। हादसे वाले दिन वह अपनी मां, क्षेत्र की प्रसिद्ध लोकगायिका शकुंतला चक्रधारी को भिलाई स्थित कला एवं संस्कृति संस्थान में प्रमाण पत्र लेने के लिए छोड़ने गया था। मां को छोड़ने के बाद उसने जल्द वापस लौटने की बात कही थी, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रेलर ने राहुल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसी दौरान पेट्रोल टंकी फटने से बाइक में भीषण आग लग गई और राहुल उसकी चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने और युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है। राहुल चक्रधारी के असामयिक निधन से किकिरमेटा गांव सहित पूरे पाटन क्षेत्र में शोक व्याप्त है। लोकगायिका शकुंतला चक्रधारी के पुत्र के निधन की खबर मिलते ही लोककला जगत से जुड़े कलाकारों, सांस्कृतिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कई कलाकारों ने इसे लोककला परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। परिजनों के अनुसार राहुल चक्रधारी का अंतिम संस्कार सोमवार को ग्राम किकिरमेटा स्थित खारून नदी किनारे मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कलाकारों और सामाजिक संगठनों के लोगों के पहुंचने की संभावना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...